घर में कुत्ता रखने के लिए देना होगा एक्स्ट्रा रेंट! बेंगलुरु में लिया जा रहा ₹2000/माह
बेंगलुरु (कर्नाटक) में कई मकानमालिक अब पालतू कुत्ता रखने पर किराएदारों से ₹1,000-₹2,000/माह का अतिरिक्त रेंट ले रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, मकानमालिकों का कहना है कि पालतू जानवरों के कारण होने वाली डीप क्लीनिंग, दाग-धब्बे और नुकसान को कवर करने के लिए यह चार्ज लिया जा रहा है। वहीं, किराएदारों का मानना है कि सभी पेट्स इतना नुकसान नहीं करते।
read more at Moneycontrol हिंदी


