भारत में कितनी होगी एप्पल के नए एयरपॉड्स व मैकबुक प्रो लैपटॉप की कीमत?
एप्पल के थर्ड जेनरेशन एयरपॉड्स की कीमत भारत में ₹18,500 होगी। वहीं, एप्पल के 8-कोर सीपीयू व 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले 14-इंच के मैकबुक प्रो की कीमत भारत में ₹1,94,900 और 10-कोर सीपीयू व 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज वाले की कीमत ₹2,39,900 होगी। 16-इंच वाले मैकबुक प्रो के तीन वर्ज़न की कीमत यहां क्रमश: ₹2,39,900, ₹2,59,900 और ₹3,29,900 होगी।


