लड़की का मॉर्निंग वॉक के दौरान यूपी में हुआ अपहरण, पिता बोले- दूसरी बेटी का सूट फाड़ा गया
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को 2 भाइयों व छोटी बहन के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान 20-वर्षीय लड़की को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामले में 5 टीम गठित की हैं। लड़की के पिता ने कहा, "(अपहरणकर्ता) पहले छोटी बेटी को खींचकर ले जा रहे थे...फिर बड़ी को ले गए...छोटी बेटी का सूट फाड़ दिया।"
read more at ABP न्यूज़


