Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाबालिग प्रेमी जोड़े को यूपी में मुंह पर कालिख पोत कर व जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 29 September 2021
बस्ती (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में अनुसूचित जाति के नाबालिग युवक व युवती को ग्रामीणों द्वारा प्रेम प्रसंग को लेकर मुंह पर कालिख पोत कर और जूतों की माला पहनाकर घुमाने की तस्वीर सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है और 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।