Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एम्यूज़मेंट पार्क में झूला झूलने के दौरान अंबाला में महिला टीचर की मौत, तीन छात्राएं घायल

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 20 February 2022
अंबाला (हरियाणा) में शनिवार को एक एम्यूज़मेंट पार्क में फेरिस व्हील राइड से गिरने से एक महिला टीचर की मौत हो गई जबकि तीन छात्राएं घायल हो गईं। मृतक के पिता ने बताया कि राइड में बोगी का दरवाज़ा खुलने से चारों ऊंचाई से नीचे गिर गए थे। बकौल पुलिस, पार्क के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।