Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के सोनभद्र में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, कहा- मोबाइल नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 1 June, 2024
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) की जुगैल ग्राम पंचायत के लोगों ने शनिवार को मतदान का बहिष्कार किया। लोगों ने 'मोबाइल नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन भी किया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि दिनेश यादव के मुताबिक, गांव में लंबे समय से नेटवर्क की समस्या है और मंत्रियों-जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ।