Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सपा 40 सीटें जीतती है तो अखिलेश को प्रधानमंत्री बनवाने की स्थिति में होगी: राम गोपाल यादव

short by शिव / on Wednesday, 22 November, 2023
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती कार्यक्रम में बुधवार को पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा 40 सीट जीतने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनवाने की स्थिति में होगी। उन्होंने कहा, "हम कहेंगे कि अखिलेश को प्रधानमंत्री बनाइए या फिर हमारे कहने पर कोई और बनेगा।"