Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने जारी की ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 व ₹20 के सिक्कों की विशेष सीरीज़

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 6 June, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वित्त मंत्रालय व कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के आइकॉनिक वीक समारोह की शुरुआत के मौके पर ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 व ₹20 के सिक्कों की विशेष सीरीज़ जारी की। गौरतलब है कि इन सिक्कों पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' अंकित है और इन्हें दृष्टिबाधितों द्वारा इस्तेमाल के अनुकूल बनाया गया है।