Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज़ 65% प्रीमियम पर शेयर बाज़ार में हुई लिस्ट

short by अनिल कुमार / on Friday, 1 December, 2023
फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज़ के शेयर शुक्रवार को आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) मूल्य से 65% प्रीमियम पर शेयर बाज़ार में लिस्ट हुए। एनएसई पर ₹501/शेयर और बीएसई पर ₹503/शेयर पर फ्लेयर राइटिंग ने कारोबार करना शुरू किया जबकि इसका आईपीओ प्राइस ₹304/शेयर था। गौरतलब है कि फ्लेयर राइटिंग के आईपीओ को आखिरी दिन 46.68 गुना सब्सक्राइब किया गया था।