Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने पूर्व अग्निवीरों को सीआईएसएफ की नौकरियों में 10% आरक्षण देने का किया एलान

short by अनिल कुमार / on Friday, 17 March, 2023
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की नौकरियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है। बकौल मंत्रालय, पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक की छूट मिलेगी। पिछले हफ्ते मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल की भर्तियों में 10% आरक्षण देने का एलान किया था।