रेपो रेट बढ़ने के बाद सेंसेक्स 1300+ अंक गिरा, निवेशकों के ₹6.27 लाख करोड़ डूबे
आरबीआई द्वारा रेपो रेट 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.40% करने की घोषणा के बाद बुधवार को सेंसेक्स 1307 अंक गिरकर 55,669 पर बंद हुआ जिससे निवेशकों को ₹6.27 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 391 अंक की गिरावट के साथ 16,678 पर बंद हुआ। सबसे अधिक गिरावट बजाज फाइनेंस (4.29%) के शेयरों में दर्ज की गई।
read more at दिप्रिंट


