पैसे और ताकत के बावजूद हम चैंपियन टीम बनने से कोसों दूर हैं: भारतीय टीम पर वेंकटेश
पूर्व भारतीय पेसर वेंकटेश प्रसाद ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ समय से भारत का प्रदर्शन टेस्ट को छोड़ अन्य प्रारूपों में सामान्य रहा।" उन्होंने कहा, "पैसे और ताकत के बावजूद हम छोटी-मोटी सीरीज़ जीतकर खुशी मनाते हैं...जबकि हम चैंपियन बनने से कोसों दूर हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


