2021-22 में कांग्रेस को मिला सपा व ‘आप’ से भी कम चंदा, बीजेपी को मिला 72%: एडीआर
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, साल 2021-22 में अलग-अलग राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल ₹487.09 करोड़ चंदा मिला। इसमें बीजेपी को ₹351.50 करोड़ (72%) चंदा मिला जबकि कांग्रेस को ₹18.44 करोड़ चंदा मिला जो टीआरएस, सपा, ‘आप’ और वाईएसआर कांग्रेस को मिले चंदे से भी कम है। बीजेपी को कांग्रेस से 19 गुना अधिक चंदा मिला।
read more at abp न्यूज़


