Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2022 में भ्रष्टाचार की 1.15 लाख शिकायतें मिलीं, सबसे ज़्यादा गृह मंत्रालय के खिलाफ: सीवीसी

short by शिव / on Sunday, 20 August, 2023
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में केंद्र सरकार के सभी विभागों और संगठनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 1,15,203 शिकायतें मिलीं जिनमें से 85,437 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। बकौल रिपोर्ट, गृह मंत्रालय को उसके अधिकारियों के खिलाफ सर्वाधिक 46,643 शिकायतें मिलीं जबकि रेलवे को 10,580 शिकायतें और बैंकों को 8,129 शिकायतें मिलीं।