क्या हैं यूएस के टेक्सास में बंदूक से जुड़े कानून जहां 18-वर्षीय लड़के ने की 19 बच्चों की हत्या?
टेक्सास (अमेरिका) में बंदूक से जुड़े कानूनों के अनुसार, बिना लाइसेंस के सार्वजनिक स्थल पर हैंडगन ले जाने के लिए व्यक्ति कम-से-कम 21 साल का होना चाहिए और वह गंभीर मामले में दोषी न हो। राइफल जैसी लंबी बंदूक को लेकर कोई खास प्रतिबंध नहीं है। टेक्सास के स्कूल में मंगलवार को 18-वर्षीय लड़के ने 19-छात्रों की हत्या की थी।
read more at texas.gov


