Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फैसले पर मुझे पछतावा नहीं: कुलदीप के 8 विकेट लेने के बावजूद उन्हें ड्रॉप करने पर के.एल. राहुल

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 25 December, 2022
भारतीय कार्यवाहक कप्तान के.एल. राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में कुलदीप यादव के 8 विकेट लेने के बावजूद उन्हें दूसरे टेस्ट से ड्रॉप करने के अपने फैसले का बचाव किया है। राहुल ने कहा कि उन्हें फैसले पर पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, "(हमारे) तेज़ गेंदबाज़ों ने काफी विकेट लिए। पिच में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मदद थी।"