Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

परीक्षा दे रही महिला के बच्चे की गुजरात में महिला पुलिसकर्मी ने की देखभाल; तस्वीरें हुईं वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 11 July, 2023
गुजरात में एक महिला कॉन्स्टेबल ने गुजरात हाईकोर्ट की चपरासी भर्ती परीक्षा दे रही एक महिला के बच्चे की देखभाल की जिसकी कई लोगों ने तारीफ की है। अहमदाबाद पुलिस द्वारा शेयर की गईं सिपाही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "हमें आप पर गर्व है मैडम।"