Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीएम योगी पर भी फर्ज़ी मुकदमे हुए थे, वह मेरी पीड़ा समझते हैं: अतीक का भाई अशरफ

short by रौनक राज / on Wednesday, 29 March, 2023
गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ ने उमेश पाल की हत्या के आरोप पर कहा है, "यह मेरे परिवार को फंसाने और यूपी सरकार को बदनाम करने की साज़िश है।" अशरफ ने कहा, "मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) पर भी फर्ज़ी मुकदमे हुए थे…वह अच्छी तरह मेरी पीड़ा समझते हैं।" उमेश की किडनैपिंग के मामले में अशरफ को बरी किया गया है।