Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किसानों की सूझबूझ से हरियाणा में टला रेल हादसा, पटरी धंसने पर टॉर्च से इशारा कर रुकवाई ट्रेन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 3 August, 2024
सिरसा (हरियाणा) में किसानों की सूझबूझ से एक रेल हादसा टल गया है। दरअसल, बारिश के कारण एक जगह रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसक गई थी और इसी दौरान ट्रेन आने की आवाज़ सुनाई देने पर किसान मोबाइल की फ्लैश लाइट और टॉर्च जलाकर ट्रेन की तरफ दौड़े। उन्हें देखकर लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।