Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार खरीदेगी 1,950 एसी बसें, 2024 तक राजधानी में 11,000+ बसें होगी: केजरीवाल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 29 June 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कैबिनेट ने 1,950 एयर-कंडीशन्ड (वातानुकूलित) बसें खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के मौसम और लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक और एसी बसें खरीदी जा रही हैं।" बकौल केजरीवाल, वर्तमान में कुल 7,200 बसें हैं और 2024 तक दिल्ली में 11,910 बसें होंगी।