Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाढ़ के चलते असम में 14 लाख लोग अब भी प्रभावित, मृतकों की संख्या हुई 180

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 5 July, 2022
असम में बाढ़ के चलते सोमवार को एक बच्चे की मौत के बाद राज्य में इस साल बाढ़ व भूस्खलन से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 180 हो गई। यह मौत बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ज़िलों में से एक कछार में हुई है। वहीं, राज्य के 24-ज़िलों में करीब 14 लाख लोग बाढ़ से अब भी प्रभावित हैं।