स्टार्टअप के संस्थापकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 2016 से 2021 के बीच 2.68 गुना बढ़ी: रिपोर्ट
लिंक्डइन के आंकड़ों पर आधारित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2016-2021 के बीच स्टार्टअप के संस्थापकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 2.68 गुना बढ़ी जबकि इसकी तुलना में पुरुषों की हिस्सेदारी सिर्फ 1.79 गुना ही बढ़ी है। बकौल रिपोर्ट, महिला उद्यमशीलता की वृद्धि दर वर्ष 2020 और 2021 में सर्वाधिक रही और शीर्ष पदों पर आसीन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करीब 18% है।
read more at भाषा


