क्रिकेट किट मांगने पर पिता ने खेलने से मना किया था, मां ने गहने बेचकर दिलाई थी किट: जुरेल
भारतीय टीम में चुने गए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने पिता से क्रिकेट किट मांगी थी तो पिता ने खेलने से मना किया था क्योंकि किट ₹6,000-₹7,000 की थी। बकौल ध्रुव, वह क्रिकेट कैंप से जुड़ना चाहते थे। उन्होंने कहा, "खुद को बाथरूम में बंद कर लिया...फिर मां ने सोने की चेन बेचकर किट दिलाई।"
read more at ABP न्यूज़


