Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस ने रुपए के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचने पर शेयर किया पीएम का पुराना वीडियो

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 22 September 2022
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपीए सरकार के समय का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी बोल रहे हैं, "नेपाल...बांग्लादेश...पाकिस्तान...की करेंसी नहीं गिरती...क्या कारण है...हिंदुस्तान का रुपया...पतला होता जा रहा है।" कांग्रेस ने लिखा, "मोदी जी...क्या कारण है कि...रुपया पतला होता...जा रहा है?"
read more at Twitter