जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने कर्मचारियों के पान-गुटखा खाने व मोबाइल इस्तेमाल करने पर लगाई पाबंदी
पुरी (ओडिशा) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए नियम लागू किए हैं। मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बताया कि काम के दौरान कर्मचारियों के पान, गुटखा या किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन और मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा कर्मचारियों को हर शुक्रवार पारंपरिक कपड़े पहनने होंगे।
read more at इंडिया टीवी


