45% का रिटर्न दे सकता है ICICI बैंक का शेयर, Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म बुलिश
ICICI बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के बाद गोल्डमैन सैक्स ने इसके शेयर के लिए ₹2,025 का टारगेट प्राइस तय किया जो शुक्रवार के ₹1,397 के क्लोज़िंग प्राइस से लगभग 45% की तेज़ी दिखाता है। नोमुरा ने इसे 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,700 से बढ़ाकर ₹1,740 प्रति शेयर कर दिया है।
read more at Moneycontrol हिंदी


