राशिद खान ने रचा इतिहास, शुरुआती 6 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बने
अफगानिस्तानी ऑल-राउंडर राशिद खान शुरुआती 6 टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। 26-वर्षीय राशिद ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लिए और 6 टेस्ट में उनके 45 विकेट हो गए हैं। इससे पहले 6 टेस्ट में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड अल्फ वेलेंटाइन और प्रभात जयसूर्या के नाम था जिन्होंने 43-43 विकेट लिए थे।
read more at ESPNcricinfo


