अमेरिकी टैरिफ से राहत के बीच सेंसेक्स ने 1300 अंकों की भरी उड़ान, 75100 के पार हुआ बंद
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ से 90 दिनों की राहत दिए जाने के फैसले के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार में ज़बरदस्त तेज़ी रही। सेंसेक्स 1310 अंकों (1.77%) की उड़ान के साथ 75,157.26 पर और निफ्टी 429.40 (1.92%) अंक बढ़कर 22,828.55 पर बंद हुआ। इस तेज़ी से बीएसई की कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹8.56 लाख करोड़ बढ़ गया।
read more at हिन्दुस्तान


