पीएम मोदी की मां हीराबेन का गांधीनगर में हुआ अंतिम संस्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को गांधीनगर (गुजरात) में अंतिम संस्कार हो गया। पीएम मोदी और उनके भाइयों ने चिता को मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि 100 वर्षीय हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनका निधन हो गया।
read more at ABP News


