Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने टी. राजा सिंह को किया निलंबित

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 23 August 2022
तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हैदराबाद में गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि उन्हें पार्टी से क्यों निष्कासित न किया जाए। नोटिस पर उन्हें 10-दिन में जवाब देना होगा।