Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में पहली बार शामिल हुईं 5 महिला अफसर, 3 एलएसी पर होंगी तैनात

short by आशीष रंजन / on Saturday, 29 April, 2023
भारतीय सेना की तोपखाना (आर्टिलरी) रेजीमेंट में पहली बार 5 महिला अफसरों को शामिल किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से 3 को लाइन ऑफ ऐक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) व 2 महिला अधिकारियों को भारत-पाकिस्तान सीमा के पास तैनात किया गया है। जनवरी-2023 में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने महिला अधिकारियों को तोपखाना इकाइयों में शामिल करने की घोषणा की थी।