Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, 4 पर था ₹18 लाख का इनाम

short by अनघा तेलंग / on Tuesday, 30 April, 2024
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में मंगलवार को 16 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक नक्सली को पुनर्वास के लिए सहायता राशि के रूप में ₹25,000 दिए गए हैं। 'एएनआई' के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में से 4 पर कुल मिलाकर लगभग ₹18 लाख का इनाम था।