यूपी में शख्स ने ऑफिस में घुसकर महिला सीडीपीओ को मारा थप्पड़, 2 लोग हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ऑफिस में घुसकर बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रीता सिंह को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, सीडीपीओ पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पुष्टाहार के नाम पर रुपए मांगने का आरोप था। पुलिस ने बताया कि सीडीपीओ की शिकायत पर मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
read more at YouTube


