पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प में 2 कैदियों की हुई मौत, 2 घायल
पंजाब की संगरूर ज़िला जेल में शुक्रवार शाम 4 कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प में 2 कैदियों की मौत हो गई जबकि 2 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि झड़प में शामिल सभी कैदी एक ही बैरक में थे और उनके शरीर पर धारदार व नुकीली चीज से मारे जाने के कई निशान थे।
read more at News18 हिंदी


