Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

86-वर्षीय महिला को पीठ पर उठाकर कच्छ में 5 किमी चली पुलिसकर्मी, सामने आया वीडियो

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 24 April, 2022
कच्छ (गुजरात) के रेगिस्तान में एक 27-वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल वर्षा परमार बेहोश हुई 86-वर्षीय महिला को भीषण गर्मी में पीठ पर उठाकर 5 किलोमीटर पैदल चलीं। वर्षा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "वह चलने की स्थिति में नहीं थीं...मैंने उन्हें...जल्द-से-जल्द सुरक्षित जगह पहुंचाने का फैसला किया।" वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरस्कार के लिए वर्षा के नाम की सिफारिश की है।
read more at Times Now