आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता मुकेश गोयल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल शनिवार को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए। दिल्ली के आदर्श नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक मुकेश गोयल के स्वागत के लिए उप-मुख्यमंत्री के अलावा राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता भी उपस्थित थे।
read more at Twitter


