ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए: ट्रंप की रैली में गोलीबारी पर राहुल
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रैली में शनिवार को हुई गोलीबारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "मैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले से बहुत चिंतित हूं।" उन्होंने आगे कहा, "इस तरह के कृत्य की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
read more at भाषा


