एल्विश यादव को क्वारंटीन सेल से उच्च सुरक्षा वाले बैरक में किया गया शिफ्ट
'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा में क्वारंटीन सेल से उच्च सुरक्षा वाले बैरक में शिफ्ट किया गया है। नोएडा के डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने कहा, "साक्ष्यों के आधार पर एल्विश को जेल भेजा गया है और मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। वीडियो फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है।"
read more at हिन्दुस्तान


