Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राज्यसभा का संचालन करने वाली नागालैंड की पहली महिला सांसद बनीं फान्गनॉन कोन्याक

short by खुशी / on Tuesday, 25 July, 2023
नागालैंड से निर्वाचित राज्यसभा सांसद एस फान्गनॉन कोन्याक ने मंगलवार को सदन की अध्यक्षता की। ऐसा करने वाली कोन्याक नागालैंड की पहली महिला सांसद बन गई हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा अध्यक्ष जगदीश धनखड़ ने बीते सप्ताह उपाध्यक्षों के पैनल का पुनर्गठन किया था जिसमें कोन्याक समेत 50% महिला सांसदों को स्थान दिया गया था।