आनंद महिंद्रा ने शेयर कीं एमपी में टाइगर रिज़र्व के बीच बने हाईवे की तस्वीरें
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मध्य प्रदेश में एक टाइगर रिज़र्व के बीच बने हाईवे की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "पेंच टाइगर रिज़र्व से होकर गुज़रते एनएच-44 के हिस्से की तस्वीरों का शानदार संयोजन।" महिंद्रा ने कहा, "इसका निर्माण हाईवे के नीचे...वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही के लिए हुआ था...यह शाही जानवर इसका पूरा फायदा उठा रहा है।"
read more at X


