Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कुर्क की जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सरताज की संपत्तियां

short by सौरभ भटनागर / on Thursday, 16 May, 2024
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सरताज अहमद मंटू की जम्मू-कश्मीर स्थित संपत्तियां कुर्क की हैं। एनआईए की विशेष अदालत के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। एनआईए के मुताबिक, सरताज को जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।