दुबई में विकलांग श्रीलंकाई सुपरफैन से मिले कोहली व रोहित शर्मा, तस्वीरें आईं सामने
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दुबई में विकलांग श्रीलंकाई सुपरफैन गयान सेनानायके से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए गयान ने लिखा, "अपने दोस्तों के साथ।" गौरतलब है कि गयान दुनियाभर में श्रीलंका के मैचों में शामिल होने के लिए जाने जाते हैं।
read more at CricTracker हिंदी


