राहुल को 'मोदी सरनेम' केस में सज़ा के खिलाफ अंतरिम राहत देने से गुजरात एचसी ने किया इनकार
गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मोदी सरनेम' केस में मिली 2 साल की सज़ा के खिलाफ अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट इस मामले में जून 2023 में अपना अंतिम फैसला सुनाएगा। सुनवाई के दौरान जस्टिस हेमंत प्रच्छक ने कहा, "आगामी छुट्टियों में मैं केस का फैसला लिखूंगा।"
read more at हिन्दुस्तान


