Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंखों की सर्जरी हुई थी तो आंख कैसे मारी: छेड़छाड़ के आरोपी बुज़ुर्ग को बरी करते हुए कोर्ट

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 8 August, 2025
मुंबई की एक अदालत ने 71-वर्षीय बुज़ुर्ग को 9-वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप से बरी कर दिया है। कोर्ट ने माना कि उनकी दोनों आंखों की सर्जरी हुई थी और पैर टूटा था ऐसे में सीढ़ियों से 5 मंज़िल चढ़कर ‘आंख मारना’ संभव नहीं है। परिजनों का आरोप था कि बुज़ुर्ग सीढ़ियों पर आते-जाते बच्ची को आंख मारता था।