Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'अग्निपथ' सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी: पीएम मोदी

short by शिव / on Monday, 16 January, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए तीनों सेनाओं के 'अग्निवीरों' के पहले बैच को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 'अग्निपथ' एक परिवर्तनकारी नीति है जो सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बकौल पीएम मोदी, सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए प्रयास जारी हैं।