यूपी में पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने की 3 वर्षीय बेटे की हत्या
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को एक शख्स ने पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद अपने 3 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी सुबह अपने बेटे को खेतों में ले गया था जहां से उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा


