राजा रघुवंशी के परिवार ने बताया क्यों हत्याकांड पर फिल्म बनने के लिए दी सहमति
इंदौर के बिज़नेसमैन राजा रघुवंशी की हत्या पर फिल्म बनाई जाएगी और उनके परिवार ने इसके लिए सहमति दे दी है। राजा के भाई ने कहा, "अगर हम बड़े पर्दे पर कहानी नहीं लाएंगे तो लोगों को पता नहीं चलेगा कि कौन सही था और कौन गलत?" इस फिल्म का निर्देशन एसपी निम्बावत करेंगे और फिल्म की स्क्रिप्ट रेडी है।


