डब्ल्यूएचओ ने कहा- भारत में कोविड-19 से हुईं 47 लाख मौतें; सरकार ने किया खारिज
डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जनवरी 2020 से दिसंबर 2021 के बीच कोविड-19 से 47 लाख मौतें हुईं जो केंद्र सरकार के आधिकारिक आंकड़ों से तकरीबन 10 गुना अधिक है। भारत सरकार ने इसे खारिज करते हुए कहा, "कार्यप्रणाली और मेथेडॉलिजी पर भारत की आपत्ति के बावजूद डब्ल्यूएचओ ने अधिक मौतों का अनुमान जारी कर दिया।"


