डीपफेक के दौर में केवल तस्वीरें साबित नहीं कर सकतीं कि जीवनसाथी धोखा दे रहा: दिल्ली एचसी
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक शख्स की याचिका को खारिज करते हुए कहा है, "डीपफेक के दौर में केवल तस्वीरें साबित नहीं कर सकतीं कि जीवनसाथी धोखा दे रहा है।" दरअसल, शख्स ने पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाया है। पारिवारिक अदालत ने शख्स को अलग रह रही पत्नी व नाबालिग बेटी को ₹75,000 मासिक गुज़ारा भत्ता देने को कहा था।


