दिल्ली बीजेपी के दफ्तर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को शाम करीब 4:25 बजे आग लग गई। मौके पर दमकल की 3 से अधिक गाड़ियां पहुंच गई हैं। वहीं, आग के बाद दफ्तर के अंदर से उठ रहे धुएं का वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है।
read more at इंडिया टीवी


